एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:12

रावतसर में पीएचईडी कार्यालय से कंप्यूटर चोरी

श्रीगंगानगर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के कार्यालय में होली अवकाश के दौरान कंप्यूटर सिस्टम सहित कुछ अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता नवीनकुमार (35) ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि रावतसर में रामपुरा कॉलेज के समीप विभाग के कार्यालय में चोर डेल कंपनी के दो सीपीयू, दो मॉनिटर और एक एचपी कंपनी का प्रिंटर और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गये। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पीएचईडी चोरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/03/26 00:00
पिछला अपडेट
06/03/26 00:00
स्थान
India