एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026

श्रीगंगानगर जिले में विशेष अभियान के तहत 149 आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 03 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने शनिवार को सुबह एरिया डोमिनेशन के तहत कुख्यात अपराधियों, नशीले पदार्थ तस्करों और वांछितों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कुल 149 आरोपियों को पकड़ा।
जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि पुलिस के 74 दलों ने 410 स्थानों पर दबिश दी और कुल 149 आरोपियों एवं गैरजमानती व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई में एक पिस्तौल, 47 कारतूस, चिट्टा, 3050 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल और अवैध शराब बरामद हुई।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पुलिस अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 15:21
पिछला अपडेट
03/10/26 15:21
स्थान
India