एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:11

रक्षाबंधन पर पुलिस लाइन में महिलाओं ने अधिकारियों को बांधी राखी

श्रीगंगानगर, 27 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से 'रक्षा का वचन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सहायता एवं सुरक्षा सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पुलिस राखी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 10:09
पिछला अपडेट
27/08/26 10:09
स्थान
India