एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:43

अलवर में पुलिस-व्यापारी संवाद कार्यक्रम में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई गई

अलवर, 18 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर शहर में बढ़ते नशे, चोरी, ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और व्यापारियों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर शुक्रवार रात को आयोजित पुलिस-व्यापारी संवाद कार्यक्रम में खुलकर चर्चा हुई। संयुक्त व्यापारी महासंघ अलवर की ओर से आयोजित इस संवाद में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध का व्यापार अब घाटे का सौदा रहेगा। कोई भी अपराधी पुलिस से बच नहीं सकता। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार, शहर पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा, विभिन्न थाना प्रभारियों, युवा पुलिस मित्रों और बड़ी संख्या में व्यापारियों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पुलिस व्यापारी संवाद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 06:28
पिछला अपडेट
18/07/26 06:28
स्थान
India