एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

जयपुर पुलिस आयुक्त मित्तल चार अप्रैल को पुलिस थाना शिवदासपुरा पर करेंगे जनसुनवाई

जयपुर 01 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल चार अप्रैल को पुलिस थाना शिवदासपुरा में जनसुनवाई करेंगे।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मित्तल पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चाकसू सर्किल के चाकसू, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर एवं कोटखावदा थानों के परिवादियों की जनसुनवाई करेंगे।
जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।
जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पुलिस सुनवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/04/26 00:00
पिछला अपडेट
01/04/26 00:00
स्थान
India