एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

नोहर के ललाना बास नथवानिया में किराना स्टोर पर कार्रवाई, 244 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त

हनुमानगढ़, 17 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में रसद विभाग के दल ने शनिवार को ललाना बास नथवानिया गांव में एक किराना स्टोर पर छापा मारकर 160 लीटर डीजल और 84 लीटर पेट्रोल बरामद किया।
जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला ने बताया कि विभाग के दल ने हार्दिक किराना स्टोर पर अचानक दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल का भंडारण और बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। मौके से कुल 244 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद करके जब्त किया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पेट्रोल छापा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 15:35
पिछला अपडेट
17/10/26 15:35
स्थान
India