एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:29

पेड़ से गिरने से युवक की मौत

भीलवाड़ा, 03 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में मंगरी गांव में खेत पर पेड़ से गिरने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तीन मंगरी (खेमाणा) निवासी भैंरूसिंह (33) गुरुवार को खेत पर गया, जहां वह पेड़ पर चढक़र टहनियां काट रहा था, तभी असंतुलित होकर वह पेड़ से गिर गया।
पुलिस ने बताया कि गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पेड़ मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/04/26 00:00
पिछला अपडेट
03/04/26 00:00
स्थान
India