एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

भरतपुर में पेयजल को लेकर जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

भरतपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में भीषण गर्मी के दौरान डीग जिले में आमजन को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शनिवार को डीग ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ग्राम पान्हौरी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर श्री मनीष ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चंबल परियोजना का निरीक्षण करके अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश दिये और कहा कि अवैध कनेक्शनों के कारण जल का दबाव कम होता है और अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पेयजल निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/04/26 00:00
पिछला अपडेट
18/04/26 00:00
स्थान
India