एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:38

भरतपुर और डीग में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

भरतपुर, 24 अगस्त (वार्ता) पानी की गम्भीर समस्या से त्रस्त राजस्थान में भरतपुर के विश्वविख्यात केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में प्रवासी पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए 25 अगस्त को डीग और 26 अगस्त को भरतपुर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चम्बल पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइन से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को जल उपलब्ध करवाये जाने के कारण मंगलवार को जिला डीग और बुधवार को जिला भरतपुर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
सं सुनील, संतोष
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पेयजल बाधित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 16:40
पिछला अपडेट
24/08/26 16:40
स्थान
India