एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:03

डाॅ अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से गांव में तनाव

अलवर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे जयसिंहपुरा छोटा गांव में अज्ञात युवक हाथों में छेनी और हथौड़ा लेकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और प्रतिमा के हाथ की उंगली पर हथौड़े से वार करके उसे तोड़ने का प्रयास किया। देर रात अचानक हथौड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गये।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान प्रतिमा तनाव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/03/26 00:00
पिछला अपडेट
06/03/26 00:00
स्थान
India