एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:27

गीतादेवी ने प्रधान का कार्यभार संभाला

भरतपुर, 01 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के करौली में प्रधान हुकमबाई और उप प्रधान आशा देवी माली को निलंबित कर दिए जाने के बाद मंगलवार को करौली पंचायत समिति की सदस्य गीतादेवी चतुर्वेदी ने प्रधान का कार्यभार संभाल लिया। विकास अधिकारी मानसिंह ने उन्हें कार्यभार दिलवाया। इस दौरान करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि अशोक चतुर्वेदी सेसरीपुरा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पंचायती राज विभाग ने 16 अगस्त को हुकमबाई एवं उप प्रधान आशा देवी माली के निलंबन का आदेश जारी किया था। जिसमे विकास कार्यों में पैसों के गलत बंटवारे का आरोप था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान प्रधान कार्यभार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/09/26 16:54
पिछला अपडेट
01/09/26 16:54
स्थान
India