एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 19:41

थाने की खिड़की तोड़कर फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार, तीसरा आरोपी हरियाणा से दबोचा

अलवर, 09 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटपुतली - बहरोड़ जिले के बहरोड़ थाने के स्वागत कक्ष की खिड़की की ग्रिल और जाली तोड़कर फरार हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपी अभिषेक उर्फ छावड़ी, आशीष उर्फ दिल्लीवाला और अक्षय को अलग-अलग स्थानों से दबोचा। इनमें अक्षय को पुलिस ने हरियाणा के बावल से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पहले चोरी और नकबजनी के मामले में गिरफ्तार किए गए थे और पुलिस के अनुसार चोरी के आदतन अपराधी हैं। आरोपियों द्वारा बहरोड़ कस्बे में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना सामने आया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान फरार गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 17:36
पिछला अपडेट
09/09/26 17:36
स्थान
India