एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

एक वर्ष से फरार खुला बंदी शिविर का कैदी गिरफ्तार

अलवर, 30 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुला बंदी शिविर जेल कारागृह अलवर से करीब एक वर्ष से फरार बंदी गोपाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बुधवार को बताया कि कैदी गोपाल 16 मई 2025 को खुला बंदी शिविर अलवर से फरार हो गया था। वह आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था।
उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष से फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आखिरकार सूचना तंत्र और तकनीकी सहायता से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बंदी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 08:15
पिछला अपडेट
30/09/26 08:15
स्थान
India