एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

दो बसों की टक्कर से चार यात्री घायल

भरतपुर, 23 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के अलवर मार्ग पर बृजनगर क्षेत्र में गुरुवार को दो निजी बसों की टक्कर से चार यात्री घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सर्वाेदय स्कूल के पास सुबह दो बसें टकरा गयीं। आमने सामने की इस टक्कर से चार यात्री घायल हो गये, जिन्हें पास ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर-अलवर मार्ग पर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बस घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/04/26 00:00
पिछला अपडेट
23/04/26 00:00
स्थान
India