एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:59

बस की चपेट में आने से युवक की मौत

भरतपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में आगरा- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर शनिवार अपरान्ह लुधावई टोल के पास एक निजी बस की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खरेरा गांव निवासी सौरभ (28) के रूप में हुई है जो दौसा के महुवा में हेयर कटिंग का काम करता था और दोपहर में मोटर साइकिल से भरतपुर आ रहा था। पुलिस ने शव आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
सं सुनील शोभित
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बस मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/05/26 00:00
पिछला अपडेट
09/05/26 00:00
स्थान
India