एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:55

पर्यावरण संरक्षण बने जीवन की प्राथमिकता: बागडे

जयपुर, 04 जून (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) पर सभी से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए स्वच्छ पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाये रखने में सहभागिता पर जोर दिया है।
श्री बागडे ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिक छांव देने वाले और ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले बड़े पेड़ लगाने और उनकी देखभाल किये जाने की अपील की है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को रोकने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किए जाने का आह्वान किया है।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बागड़े पर्यावरण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/06/26 12:07
पिछला अपडेट
04/06/26 12:07
स्थान
India