एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:38

रणथम्भौर में दो शावकों के साथ बाघिन को देखकर पर्यटक रोमांचित

भरतपुर, 01 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार को सुबह बाघिन टी-127 के अपने दो नन्हें शावकों के साथ दिखाई देने पर पर्यटक रोमांचित हो गए।
वन विभाग के उच्चस्तरीय सूत्रों ने दो शावकों के साथ बाघिन टी-127 के दिखाई देने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघिन के अन्य शावकों का सत्यापन करके शावकों के आधिकारिक संख्या की पुष्टि होने के बाद विभाग आंकड़े जारी करेगा।
इस बीच वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा के लिये क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गईं है।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बाघिन पर्यटक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/08/26 06:33
पिछला अपडेट
01/08/26 06:33
स्थान
India