एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:37

जयपुर में बरसात से गर्मी से मिली राहत

जयपुर 24 अगस्त (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को मौसम में आये अचानक बदलाव से अपराह्न में बरसात हुई और तेज गर्मी और उमस से लोगों राहत महसूस की।
अपराह्न करीब तीन बजे शहर के कई क्षेत्रों में वर्षा हुई, इससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट आयी।
सुबह से तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत दी। बरसात के बाद सड़कों पर जगह जगह पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गयी।
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बारिश जयपुर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 11:08
पिछला अपडेट
24/08/26 11:08
स्थान
India