एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

सादुलशहर बार एसोसिएशन का एसडीएम कार्यालय के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार

श्रीगंगानगर, 14 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में बार एसोसिएशन ने उपखण्ड अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। एसोसिएशन ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि इनके कार्यालय की चुनाव शाखा में पदस्थ एक कर्मचारी ने अधिवक्ता अमनदीप सिंह बराड़ एवं उनके साथियों से धारा-151 के तहत जमानत तस्दीक के नाम पर एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति रिश्वत मांगी है। ज्ञापन के अनुसार श्री विकास मीणा द्वारा मंगलवार को वकीलों को कथित धमकाने को लेकर नाराज बार एसोसिएशन ने कल शाम आम सभा आयोजित की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बार एसोसिएशन बहिष्कार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 09:49
पिछला अपडेट
14/10/26 09:49
स्थान
India