एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राजस्थान बार संघ चुनाव के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू
प्रकाशित तिथि: 20/04/26 00:00
India
श्रीगंगानगर, 20 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान बार काउंसिल के करीब आठ वर्ष बाद हो रहे चुनाव को लेकर श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के बार संघ सहित जिले के छह अन्य बार संघों ने मतदान की तैयारी पूरे जोर-शोर के साथ शुरू कर दी हैं। सहायक चुनाव अधिकारी (बीसीआर) राजेश गुंबर ने सोमवार को बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। श्रीगंगानगर बार संघ के मुख्य सभागार और ई-लाइब्रेरी में दो मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं जबकि पदमपुर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, सूरतगढ़ और सादुलशहर में एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं , जहां…