एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:29

पुलिस ने लापता बालक को सकुशल ढूंढकर परिवार से मिलाया

अलवर, 02 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की हरसौरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए एक बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने रविवार को बताया कि हरसौरा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित विशेष दल ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों और विभिन्न स्तरों पर तलाश अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप 36 घंटे के भीतर बालक को सकुशल खोज लिया गया। उन्होंने बताया कि बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। सं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बालक तलाश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/08/26 15:23
पिछला अपडेट
02/08/26 15:23
स्थान
India