एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:37

राजसमंद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्री शिक्षा) रामेश्वर लाल बालदी एपीओ

जयपुर 18 जून (वार्ता) राजस्थान में शिक्षा विभाग ने राजसमंद के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) रामेश्वर लाल बालदी को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा है।
इस संबंध में विभाग के संयुक्त शासन सचिव महेन्द्र कुमार खींची के गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार श्री बालदी को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया।
एपीओ की अवधि में इनका मुख्यालय 'कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकनेर' रहेगा।
जोरा.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
78
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बालदी एपीओ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 17:39
पिछला अपडेट
18/06/26 17:39
स्थान
India