एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:02

बालिका गृह में मानसिक रूप से कमजोर बालिका पेड़ पर चढ़ी

भरतपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में राजकीय बालिका गृह में मंगलवार को एक मंदबुद्धि बालिका के करीब 30 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर थानाधिकारी सतीश चंद शर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस बीच पुलिसकर्मी सुरक्षा के मद्देनजर पेड़ के नीचे बड़ी बड़ी चादरों का जाल बनाकर हाथों में थामे रहे।
बाद में क्रेन बुलाकर काफी मशक्कत के बाद बालिका को सकुशल पेड़ से उतारा गया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बालिका पेड़
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 10:57
पिछला अपडेट
18/08/26 10:57
स्थान
India