एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:48

करौली जिले में बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत

भरतपुर, 16 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में करौली जिले में करणपुर क्षेत्र में खेत मे चर रही बकरियों पर बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून लगातार भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत महाराजपुरा के हसनपुर गांव में पशुपालक भरतू गुर्जर अपनी 22 बकरियों को खेत में चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से 11 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शेष बकरियां सुरक्षित बताई गई हैं।
सं सुनील.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बिजली बकरियां मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/08/26 17:28
पिछला अपडेट
16/08/26 17:28
स्थान
India