एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 18:27

बुजुर्ग ने नदी में कूदकर आत्महत्या की

भरतपुर, 13 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में करौली के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को अपराह्न पांचना नदी में कूद कर एक बुजुर्ग ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान गंगापुर सिटी के काजीपाड़ा निवासी 57 वर्षीय हरिचरण के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोगों की मदद से वृद्ध को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के नदी में कूदने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
सं सुनील, संतोष
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बुजुर्ग आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 17:31
पिछला अपडेट
13/09/26 17:31
स्थान
India