एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

भजनलाल एवं रेड्डी ने मंगलवार को जयपुर में खान एवं कोयला विभाग की ली बैठक

जयपुर 19 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को यहां खान एवं कोयला विभाग की बैठक ली।
मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में राज्य में संचालित विभिन्न भूवैज्ञानिक एवं खनिज अन्वेषण गतिविधियों तथा केंद्र से संबंधित खनन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
इससे पहले श्री रेड्डी ने श्री शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बैठक रेड्डी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/05/26 09:08
पिछला अपडेट
19/05/26 09:08
स्थान
India