एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:53

भजनलाल की देवनानी से मुलाकात

जयपुर, 20 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरुवार को यहां विधानसभा में मुलाकात की।
श्री शर्मा की श्री देवनानी से यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री देवनानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान श्री शर्मा और श्री देवनानी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। दोनों ने प्रदेश के विकास, लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा राजस्थान के व्यापक हित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान भजनलाल देवनानी मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/08/26 14:30
पिछला अपडेट
20/08/26 14:30
स्थान
India