एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026

भजनलाल रविवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे

जयपुर, 26 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इसके बाद वह पंजाब दौरे के लिए रवाना होंगे, जहां फिरोजपुर जिले के गुरु हरसहाय विधानसभा क्षेत्र में गुरुनानक चौक पर दोपहर पौने दो बजे नशा विरोधी यात्रा-नशा मुक्त पंजाब के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वह फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चपाती चौक, ममदोट में अपराह्न तीन बजे नशा विरोधी यात्रा-नशा मुक्त पंजाब के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान भजनलाल दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/09/26 14:50
पिछला अपडेट
26/09/26 14:50
स्थान
India