एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:05

भजनलाल ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

जयपुर, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने नई दिल्ली में श्रीमती सीतारमण मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्य को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के तहत मिल रहे सहयोग पर केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
विकसित राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री और केन्द्रीय वित्त मंत्री ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं आधारभूत ढांचे के विषय पर विस्तृत बातचीत की।
जोरा , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान भजनलाल मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/03/26 00:00
पिछला अपडेट
15/03/26 00:00
स्थान
India