एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:43

भजनलाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया योग एवं प्राणायाम अभ्यास

जयपुर 18 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यहां गुरुवार को योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सुबह क्रीड़ा भारती राजस्थान तथा आरएसी जवानों के साथ योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला बताते हुए प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान भजनलाल योगाभ्यास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 10:44
पिछला अपडेट
18/06/26 10:44
स्थान
India