एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भजनलाल ने किया 2,824 करोड़ से अधिक के 1,013 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
प्रकाशित तिथि: 30/09/26 13:34
India
बाड़मेर, 30 सितंबर (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर नीति और जनकल्याणकारी योजना के केंद्र में 'नागरिक देवो भव' का संकल्प बताते हुए कहा है कि उनके इसी विजन के साथ राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाया है जिसके तहत राज्य में पानी, बिजली, उद्योग, रोजगार एवं सड़क सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। श्री शर्मा ने बुधवार को बाड़मेर के बाछड़ाऊ में जोधपुर संभाग के बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, पाली, फलोदी और सिरोही जिलों के लिए दो हजार 824 करोड़ रुपये से अधिक की लागत…