एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

भरतपुर नगर निगम में उपमहापौर पद पर भाजपा की अंबिका सैनी निर्वाचित

भरतपुर, 22 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर नगर निगम के उप महापौर पद के लिये मंगलवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार अंबिका सैनी निर्वाचित हुईं।
इस चुनाव में सभी 64 पार्षदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिनमें से अंबिका सैनी को 49 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार गजेंद्र को महज 15 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
इससे पहले नगर निगम में भाजपा की अनुराधा सिंह को निर्विरोध महापौर निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान भरतपुर उपमहापौर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 13:55
पिछला अपडेट
22/09/26 13:55
स्थान
India