एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

भरतपुर जिले में पंचायत चुनाव के लिये वार्डों की लॉटरी निकाली

भरतपुर, 23 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के आरक्षित वार्डों की लॉटरी निकाली गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरक्षण लाटरी में भरतपुर की जिला परिषद के नौ वार्ड अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किये गए हैं, जबकि वार्ड संख्या 10 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित रहेंगे।
इसी प्रकार पांच वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किये गए हैं, जबकि सामान्य महिलाओं के लिये नौ और सामान्य के लिये कुल सात वार्ड आरक्षित हुए हैं।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान भरतपुर पंचायत लॉटरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 07:34
पिछला अपडेट
23/09/26 07:34
स्थान
India