एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:59

अलवर में भाजपा में टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन तेज

अलवर, 24 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में टिकटों की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को कंपनी बाग के पास रिवाज रिसॉर्ट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर के सभी 65 वार्डों से टिकट मांग रहे दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कई दावेदार 50 से 100 तक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ढोल-नगाड़ों और पार्टी नेताओं के जयकारों के बीच पहुंचे। समर्थकों की भीड़ इतनी अधिक रही कि रिसॉर्ट का बड़ा सभागार भी छोटा पड़ गया और कई कार्यकर्ताओं को बाहर खड़ा रहना पड़ा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान भाजपा टिकट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 11:22
पिछला अपडेट
24/08/26 11:22
स्थान
India