एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

भरतपुर, 17 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र में घाटरी कारवान क्रेशर जोन में शुक्रवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि शव भुसावर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के अशरफ नगर निवासी जुगल किशोर उर्फ मोदी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की जांच की रही है। सं सुनील जितेन्द्र…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मजदूर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 05:26
पिछला अपडेट
17/10/26 05:26
स्थान
India