एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने गर्म शॉलें और एक वाहन जब्त किया

भरतपुर, 03 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले आंगई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान पंचायत चुनाव के दौरान कथित रूप से मतदाताओं को बांटने के लिए ले जायी जा रही 35 गर्म शॉल और एक गाड़ी जब्त की है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सनौरा गांव के पास यह कार्रवाई की। पुलिस को आशंका है कि शॉल का इस्तेमाल पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने एवं मतदाताओं में बांटकर चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी थी।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मतदान जब्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 08:55
पिछला अपडेट
03/11/26 08:55
स्थान
India