एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 08:35

सभी निर्भीक होकर अपने मताधिकार का करे प्रयोग : बागडे

जयपुर, 11 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शुक्रवार को नगर निकाय आम चुनाव में यहां मतदान किया।
श्री बागड़े ने पूर्वाह्न 10.40 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन, हॉल लेफ्ट स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर है । उन्होंने नगर निकाय आम चुनाव में मतदाताओं को भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने मतदान में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान भी किया।
जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मतदान बागडे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 05:45
पिछला अपडेट
11/09/26 05:45
स्थान
India