एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

राज्य में एक लाख 74 हजार लीटर से अधिक मदिरा नष्ट, 556 गिरफ्तार

उदयपुर, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में आबकारी विभाग के विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बीते फरवरी में 562 मामले दर्ज करने के साथ ही 556 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने मंगलवार को बताया कि अभियान के तहत विभिन्न निरोधात्मक कार्रवाई में एक लाख 74 हजार 137 लीटर मदिरा नष्ट की है। इस दौरान भारत निर्मित विदेशी मदिरा 11 हजार 815, देशी मदिरा 2583, अवैध मदिरा 3344, बीयर 809 बोतल सहित दो किलोग्राम भांग एवं 600 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मदिरा नष्ट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/03/26 00:00
पिछला अपडेट
10/03/26 00:00
स्थान
India