एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:12

बागडे पंचम महारुद्र महायज्ञ और पार्थिव शिवलिंग अभिषेक समारोह में हुए शामिल

जयपुर, 15 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शनिवार को यहां पंचम महारुद्र महायज्ञ और पार्थिव शिवलिंग अभिषेक समारोह में भाग लिया।
श्री बागडे ने राजस्थान गौ सेवा संघ द्वारा जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राजस्थान गौ सेवा संघ में आयोजित इस समारोह में पूजा-अर्चना कर पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने महारुद्र महायज्ञ में आहुति दी और प्रदेश में सुख, शांति और सबके मंगल की कामना की।
इसके बाद में राज्यपाल ने गौशाला में गायों को गुड़, लड्डू और चारा भी खिलाया।
जाेरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान महायज्ञ बागडे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/08/26 09:15
पिछला अपडेट
15/08/26 09:15
स्थान
India