एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

दिया कुमारी ने 'नवरंग 2026' में महिला उद्यमियों के उत्पादों का किया अवलोकन

जयपुर 24 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को जयपुर में 'नवरंग 2026' कार्यक्रम में महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। श्रीमती दिया कुमारी ने विद्याधर नगर में श्री माहेश्वरी महिला परिषद जयपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत की और महिला उद्यमियों के उत्पादों को सराहा। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों, कला और कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान स्थापित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान महिला उद्यमी दियाकुमारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/10/26 16:50
पिछला अपडेट
24/10/26 16:50
स्थान
India