एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:30

पंजाब की दो महिला तस्करों से अफीम डोडा चूरा बरामद

चित्तौडगढ़, 01 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त करके पंजाब की दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि थानाधिकारी कन्हैयालाल ने मंगलवार को बस स्टेण्ड निम्बाहेडा पर शक होने पर दो महिलाओं की तलाशी ली तो उनके तीन बैगों में कुल 33 किलो 722 गाम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। महिलाओं की पहचान पंजाब की जसवीर कौर (50) और करमजीत कौर (70) के रूप मे हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान महिला तस्कर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/04/26 00:00
पिछला अपडेट
01/04/26 00:00
स्थान
India