एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:55

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भरतपुर, 10 मई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के कोलारी थाना क्षेत्र में रतनपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौप दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
सं सुनील सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान महिला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/05/26 00:00
पिछला अपडेट
10/05/26 00:00
स्थान
India