एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:03

तीस ग्राम चिट्टा ले जाते दो युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 04 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना में पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की पहचान रणविन्द्रसिंह उर्फ जोनी (36) और रोबिनसिंह (19) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफएनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच रामसिंहपुर थाना प्रभारी अजयकुमार को सौंपी गयी है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
79
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मादक पदार्थ गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/06/26 11:38
पिछला अपडेट
04/06/26 11:38
स्थान
India