एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:08

मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

भरतपुर, 20 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई में आगरा- जयपुर रेलमार्ग पर सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से 65 वर्ष के एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है। वह गांव में गोलगप्पे बेचने का काम करता था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रकाश तड़के गोलगप्पे का सामान खरीदने के लिए नदबई आया था। हलैना मार्ग पर सब्ज़ी मंडी के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मालगाड़ी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/07/26 11:31
पिछला अपडेट
20/07/26 11:31
स्थान
India