एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:33

विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए माली समाज के प्रतिनिधि

बारां, 24 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में जयपुर स्थित विधानसभा घेराव के लिए बारां जिले से माली समाज के लोग मंगलवार को बारां से रवाना हुये।
आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री कालूराम सुमन ने बताया कि 25 फरवरी को 12 प्रतिशत आरक्षण और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर में विधानसभा घेराव के लिए माली समाज के लोग रघुनाथ रिसोर्ट से वाहनों के जरिए जयपुर रवाना हुए।
इस दौरान वार्ड पार्षद नीरज चौहान, लक्ष्मीनारायण सुमन तहसील अध्यक्ष, देवीशंकर सुमन तेजाजी संगठन मंत्री एवं अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान माली समाज घेराव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/02/26 00:00
पिछला अपडेट
24/02/26 00:00
स्थान
India