एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

खैरथल तिजारा में दुमंजिला भवन से गिरकर मिस्त्री की मौत

अलवर, 14 मार्च (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में दुमंजिला भवन से गिरकर एक मिस्त्री की मौत हो गई। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि विनोद मेघवाल (32) शुक्रवार को तिजारा में एक दुमंजिला भवन में काम कर रहा था, इसी दौरान काम करते समय वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे पहले तिजारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां विनोद ने आज तड़के करीब तीन बजे दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मिस्त्री मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/03/26 00:00
पिछला अपडेट
14/03/26 00:00
स्थान
India