एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:28

भजनलाल की पांच राज्यों से आए विधानसभा अध्यक्षों के साथ मुलाकात

जयपुर, 05 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को यहां देश के विधानमंडलों की समिति प्रणाली की समीक्षा के लिए गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में शामिल होने आए पांच राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों से मुलाकात की। श्री शर्मा ने यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में यह मुलाकात की। मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उत्तरप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ओडिशा की विधानसभा अध्यक्ष सूरमा पाढ़ी और सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष मिंगमा नोर्बू शेरपा के सम्मान में आयोजित विशेष भोज…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मुलाकात भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/05/26 00:00
पिछला अपडेट
05/05/26 00:00
स्थान
India