एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:56

दो मोटर साइकिलों की टक्कर से दो युवक घायल

भरतपुर, 08 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में नदबई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो मोटर साइकिलों की टक्कर से दो युवक घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सुभाष (45) और श्यामवीर (35) सुरेश अपनी-अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे कि अगरपुरा गांव के पास दोनों की मोटर साइकिलें टकरा गईं। आमने-सामने टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को ग्रामीणों की मदद से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मोटर साइकल घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/05/26 00:00
पिछला अपडेट
08/05/26 00:00
स्थान
India