एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

रेलवे स्टेशन से मोटर साइकिल चोरी का खुलासा

अलवर, 30 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें एक मोटरसाइकिल पर नंबर पड़ा है, जबकि तीन मोटरसाइकिलें बिना नंबर की हैं।
पुलिस के अनुसार पीड़ित की रेलवे स्टेशन से मोटर साइकिल चोरी होने की 22 सितम्बर को शिकायत दर्ज की गयी थी।
पुलिस दल ने मुखबिर की सहायता से आरोपी रोहित कुमार मीना (20) को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर
चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मोटर साइकिल गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 08:17
पिछला अपडेट
30/09/26 08:17
स्थान
India