एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

पुलिस ने 207 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाश करके मालिकों को लौटाये

भरतपुर, 23 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के सवाईमाधोपुर में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न कंपनियों के करीब 35 लाख रुपए कीमत के 207 गुमशुदा एंड्रॉयड और स्मार्टफोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने बुधवार को बताया कि साइबर सेल और पुलिस के विशेष दल पिछले करीब तीन महीने से गुम मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यम से तलाश करने में जुटे थे। उन्होंने अभियान में शामिल जिला साइबर सेल के अधिकारी, कर्मचारियों और सहयोगी पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मोबाइल लौटाये
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 11:58
पिछला अपडेट
23/09/26 11:58
स्थान
India